फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   third wave of corona

कोरोना की तीसरी लहर में चुनौती बन सकती है बेड की संख्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
third wave of corona
रामपुर। ओमिक्रॉन वैरिएंट के बीच फरवरी माह में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर में बेड की कमी सामने आई थी। हालांकि दूसरी लहर और इसके बाद जिले में बेड की उपलब्धता जिले में बढ़ गई है लेकिन, अगर तीसरी लहर भी दूसरी लहर की तरह घातक हुई तो बेड की कमी चुनौती बन सकती है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर ने पहली लहर की तुलना में अधिक कहर बरपाया था। पहली लहर में जिले में जहां अप्रैल माह से जुलाई माह के अंत तक चार माह में कुल 999 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे तो दूसरी लहर में अप्रैल और मई सिर्फ दो माह में ही करीब 6000 से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए। दूसरी लहर में करीब 16 दिन नए संक्रमित सौ से लेकर चार सौ से अधिक तक आए। मई माह में एक दिन में सर्वाधिक 421 नए मामले भी सामने आए। यानि पहली लहर में जितने संक्रमित चार माह में पाए गए उसके करीब आधे मामले दूसरी लहर में एक ही दिन में सामने आ गए थे। वहीं पहली लहर में जहां 52 संक्रमितों की मौत पोर्टल पर अपलोड हुई थी तो दूसरी लहर में 96 संक्रमितों की मौत पोर्टल पर अपलोड हुईं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर कितनी अधिक घातक रही।
विज्ञापन

ऐसे में दूसरी लहर में अस्पतालों तक में बेड की किल्लत हो गई थी। सभी संक्रमितों को बेड मिल सके इसके लिए जिला अस्पताल और जौहर विवि के साथ ही बिलासपुर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में अस्थायी कोविड अस्पताल बनाते हुए मरीज भर्ती किए गए। हालांकि रामपुर में अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में ही रहे, जिस कारण बेड की किल्लत अधिक नहीं हुई लेकिन, इस बीच आसपास के जनपदों में बेड कम पड़ने पर वहां के मरीज रामपुर में आकर भर्ती होने लगे, जिससे बेड बढ़ाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कोरोना की दो लहरों के बाद मौजूदा समय में जिले में जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक करीब 360 बेड की उपलब्धता है। ऐसे में अगर तीसरी लहर की घातकता दूसरी लहर के समान या उससे अधिक होती है तो ये बेड कम पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed