{"_id":"0204e5a9b183c47986fff22e04120154","slug":"third-phase-polling-in-rampur-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"68 फीसदी लोगों ने किया मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68 फीसदी लोगों ने किया मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण के पंचायत चुनावों में जिले के सैदनगर और बिलासपुर विकास खंड में फायरिंग, पथराव और मारपीट के बीच 67.90 फीसदी मतदान हुआ। मारपीट की वजह से कई जगह मतदान बाधित रहा। हंगामे की सूचना पर अधिकारी दौड़ते रहे। चुनाव संपन्न होने के बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। मतगणना एक नवंबर को होगी।
तीसरे चरण में शनिवार को सैदनगर और बिलासपुर क्षेत्र में मतदान हुआ। शनिवार को दोनों क्षेत्रों के 1535 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। मतदान के दौरान सैदनगर क्षेत्र के अजीमनगर क्षेत्र में फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में तीन महिलाओं समेत कई जख्मी हो गए। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।
हकीमगंज में भी मारपीट और हंगामा हुआ। सींगनखेड़ा में भी मारपीट की घटना हुई। बिलासपुर क्षेत्र में भी मतदान के दौरान कई स्थानों पर मारपीट हुई। भोट थाना क्षेत्र के अलीपुर ठेका में दो पक्षों के बीच मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक यहां पर फायरिंग भी हुई। लालानगला गांव में भी मारपीट की घटना हुई।
विज्ञापन
आनंदनगर के बूथ पर भी मारपीट की घटना हुई। उन सबके बीच दोनों क्षेत्रों के 67.90 फीसदी वोटरों ने वोटों का इस्तेमाल किया। सैदनगर क्षेत्र में इस दौरान 65.33 फीसदी, जबकि बिलासपुर क्षेत्र में 70.46 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के दौरान डीएम राकेश कुमार सिंह, एसपी साधना गोस्वामी के साथ ही प्रेक्षक सुधीर कुमार दीक्षित आदि ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।