{"_id":"b138d725abe812c9ab753612ddb97039","slug":"third-phase-poling-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण का मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण का मतदान कल
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सैदनगर और बिलासपुर क्षेत्र में 17 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार शाम को प्रचार थम गया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुक्रवार को होगी। सैदनगर क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां रामपुर मंडी समिति से, जबकि बिलासपुर क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां बिलासपुर मंडी समिति से रवाना होगी।
प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। दो चरणों का चुनाव निपट जाने के बाद प्रशासन का पूरा फोकस तीसरे चरण के चुनाव पर हो गया है। तीसरे चरण में सैदनगर और बिलासपुर क्षेत्र के जिला पंचायत के नौ वार्डों के साथ ही क्षेत्र पंचायत के 238 वार्डों के लिए 17 अक्तूबर को मतदान होगा।
इसके लिए दोनों क्षेत्र में कुल 1419 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कई दिनों से चली आ रही तैयारियां अब आखिरी दौर में पहुंच गई हैं। गुरुवार शाम को तीसरे चरण में मतदान के लिए प्रचार थम गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां सीधे मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगी। सैदनगर क्षेत्र में चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी का काम डुंगरपुर स्थित मंडी समिति से किया जाएगा। तीसरे चरण चरण में करीब 13 सौ से ज्यादा कर्मचारी हिस्सा लेंगे। मतदान केंद्रों पर कड़ी निगहबानी रखी जाएगी।