{"_id":"7a5bfb972c239139195a66e9ea7de982","slug":"third-phase-of-polling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान में बिलासपुर ने सैदनगर को पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान में बिलासपुर ने सैदनगर को पछाड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सैदनगर क्षेत्र के लोगों से गांव की सरकार
विज्ञापन
चुनने में बिलासपुर के ग्रामीण आगे रहे। यही वजह रही कि सैदनगर वोटिंग के
मामले में बिलासपुर से पिछड़ गया। पहले चरण में हुए चुनाव के दौरान
चमरौवा और शाहबाद में हुई हिंसक झड़पों के बाद सैदनगर को बेहद ही संवेदनशील
माना जा रहा था।
इसको लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। राजनीतिक लिहाज से मजबूत माने जाने वाले इस क्षेत्र में गांव की सरकार चुनने में बिलासपुर के मुकाबले कम दिलचस्पी दिखी। सैदनगर की 82 ग्राम पंचायतों में शनिवार को वोटिंग हुई।
सुबह के वक्त तो मतदान को लेकर बूथों पर भीड़ नजर आई, लेकिन दोपहर होते-होते तमाम मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया। बिलासपुर के वोटर मतदान को लेकर शुरू से ही स्पीड बनाए रखे। फर्जी वोटिंग को लेकर दोनों स्थानों पर ही झड़पें होती रहीं।