{"_id":"776ba68594a59174022e6a40ff775993","slug":"third-phase-of-polling-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मतदान को लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मतदान को लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला टांडा
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में मारपीट और फर्जी मतदान को लेकर नोकझोंक के बीच महिला और पुरुष
विज्ञापन
मतदाताओं ने भारी संख्या में वोट डाले। हमीरपुर के मतदान केंद्र पर फर्जी
मतदान को लेकर महिलाओं ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट का घेराव कर लिया। महिला
मतदाताओं की स्टेटिक मजिस्ट्रेट से काफी नोकझोंक हुई।
इसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं को वोटरों की कतार से बाहर कर दिया। शाम चार बजे फिर फर्जी वोट डालने पर उत्तेजित महिला ने महिला सिपाही के बाल खींच लिए। अतिसंवेदनशील प्लस झुरकझुंडी मतदान केन्द्र पर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ तहसीलदार संजय कुमार दोपहर तक मौजूद रहे।
गुरुवार रात अहमदाबाद में हुए पुलिस पर पथराव के बाद शनिवार को मतदान के दिन पुलिस बल और पीएसी तैनात रही। तनावपूर्ण माहौल के बावजूद भारी संख्या में स्त्री और पुरुष मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। दोपहर बारह बजे तक मतदान केन्द्र के दोनों बूथों पर 50 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
सींगनी मतदान केन्द्र पर भी दोहर तक साठ प्रतिशत मतदान किया जा चुका है। सरावा मतदान केन्द्र पर सुबह साढ़े दस फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। पुलिस ने लाठी फटकार कर किसी तरह स्थिति को काबू किया।