फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   third phase of gram panchayat chunav

प्रधानी के 1756 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 03 Dec 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
third phase of gram panchayat chunav
प्रशासन की नजर अब तीसरे चरण में सैदनगर और बिलासपुर क्षेत्र में होने वाले चुनाव पर टिक गई है। तीसरे चरण में दोनों ब्लाकों की 195 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 1756 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। पांच दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन



दूसरे चरण में मिलक क्षेत्र का मतदान एक दिसंबर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया था। अब प्रशासन की नजर पांच दिसंबर को तीसरे चरण में सैदनगर और बिलसपुर क्षेत्र में होने वाले चुनाव पर टिक गई है। प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन



मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। तीसरे चरण में सैदनगर और बिलासपुर ब्लाक में चुनाव होना है। क्षेत्र की स्थित को देखते हुए प्रशासन ने यहां पर मतदान कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। जोनल और सेक्टर के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट की फौज लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों ब्लाकों की 195 ग्राम पंचायतों में पांच दिसंबर को मतदान होगा। इस दौरान प्रधान पद के 1756 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां पर चुनाव की तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जाने लगा है। तीसरे चरण में पांच दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए मिलक क्षेत्र की 195 ग्राम पंचायतों में गुरुवार को प्रचार प्रसार थम गया।


कई दिन से यहां पर प्रचार प्रसार तेज था। गुरुवार को प्रचार प्रसार थम जाने के बाद प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर प्रचार शुरू कर दिया है। सैदनगर क्षेत्र में पोलिंग पार्टियों की रवानगी का काम डुंगरपुर मंडी समिति और बिलासपुर क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों की रवानगी बिलासपुर मंडी समिति से शुक्रवार को किया जाएगा।



इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर सभी तैयारियों को मुकम्मल कर लिया है। तीसरे चरण में बिलासपुर क्षेत्र की तीन, जबकि सैदनगर क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में पांच दिसंबर को मतदान नहीं होगा। बिलासपुर की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान को निर्विरोध रूप से चुन लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed