फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Thieves looted seven houses in Hareta village in one night

Rampur News: हरेटा गांव में एक ही रात में चोरों ने सात घरों में लगाई नकब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Thieves looted seven houses in Hareta village in one night
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के हरेटा गांव में चोरों ने सात घरों में नकब लगाकर नकदी व जेवर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। गृहस्वामियों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में हरेटा निवासी साजिद परिवार के साथ घर के आंगन में सोए थे। रात में चोर जं॒गल की तरफ से घर में कूमल लगाकर घुस गए और पांच हजार रुपये, दो तोले सोने के कुंडल व आधा किलो चांदी समेत करीब डेढ़ लाख का माल चोरी कर ले गए। चोरों ने अहमद हसन के घर को निशाना बनाया। खाली मकान में कूमल लगाने पर चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

गांव निवासी मुस्तकीम के मकान में कूमल लगाकर घुसे चोरों ने छह हजार रुपये, दो तोला सोना व आधा किलो चांदी के आभूषण समेत करीब डेढ़ लाख का सामान समेट कर ले गए। परिजनों ने सुबह घर में समान बिखरा देखा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके अलावा चोरों ने गांव के चौकीदार के भाई प्रवेश के घर को निशाना बनाया, लेकिन दीवार में बीम आने के कारण चोर यहां भी नाकाम रहे। चोरों ने फरीद अहमद, हसन और जाहिद के घर में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन जाग होने पर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह होने पर लोगों को चोरी की घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने निरीक्षण किया। एक ही रात में सात घरों में नकब लगने की घटना से लोगों में दहशत है। इससे पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed