{"_id":"690d06ff121f4fea010a0693","slug":"there-will-be-no-registry-from-november-8-to-november-11-rampur-news-c-15-1-mbd1058-765719-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आठ नवंबर से 11 नवंबर तक नहीं होगी रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आठ नवंबर से 11 नवंबर तक नहीं होगी रजिस्ट्री
Fri, 07 Nov 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिले में आठ से 11 नवंबर तक रजिस्ट्री का काम नहीं होगा। इसके बाद मकान या जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया अब 10 मिनट के अंदर पूरी होगी। इसके लिए सर्वर को स्थानांतरित किया जाएगा।
सहायक महानिरीक्षक स्टांप रामेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के लिए प्रयुक्त एनआईसी की ओर से संचालित मेघराज क्लाउड सर्वर को नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड (एनसीसी) पर स्थानांतरित किया जाना है। इस कारण आठ से 11 नवंबर तक (कुल चार दिन) सर्वर पर रख रखाव एवं स्थानांतरण का कार्य किया जाएगा।
ऐसे में चार दिनों तक ऑनलाइन लेखपत्र पंजीकरण और अन्य आवेदनों का कार्य अस्थायी रूप से बाधित रहेगा और उप निबंधक कार्यालयों में पंजीकरण का कार्य नहीं हो सकेगा। हालांकि, आठ नवंबर को माह के द्वितीय शनिवार व नौ नवंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश होगा।
विज्ञापन
विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 10 एवं 11 नवंबर को अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर नियमित कार्य निपटाएं और आवश्यकता पड़ने पर सर्वर टेस्टिंग संबंधी कार्य में सहयोग करें।
मेघराज क्लाउड सर्वर से प्रदेश के सभी विभाग जुड़े हैं।
अभी तक जिस सर्वर में काम चल रहा था, वह सर्वर लोड अधिक होते ही डाउन हो जाता था। इससे रजिस्ट्री का काम प्रभावित होता था। इस दीपावली व नवरात्रि पर संपत्ति की रजिस्ट्री कराने आए कई लोगों को सर्वर धीमा चलने के कारण लौटना पड़ा था। शासन को मजबूरी में रजिस्ट्री कराने का समय दो घंटा बढ़ाकर छह बजे करना पड़ा था।
मेघराज क्लाउड सर्वर को नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड पर स्थानांतरित करने से रजिस्ट्री तेज गति से होगी। बयान के बाद ऑनलाइन पक्रिया और प्रिंट निकालने और उप निबंधक के हस्ताक्षर होने में महज दस मिनट का वक्त लगेगा। लोगों को लौटना नहीं पड़ेगा और रजिस्ट्री के लिए दूर-दराज से आने वालों को काफी सुविधा होगी। इससे राजस्व भी बढ़ेगा।