{"_id":"61bf82c5900a5a3c0336cd52","slug":"theft-on-closed-house-rampur-news-mbd4132220192","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंज थानाक्षेत्र में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़े, लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंज थानाक्षेत्र में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़े, लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में बीड़ी और कपड़ा कारोबारी के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। कारोबारी परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने अलीगढ़ गए थे। बंद मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी, जेवर समेत लाखों रुपये का माल समेटकर ले गए।
पीला तालाब निवासी सैयद मंसूर मियां बीड़ी और कपड़ों का कारोबार करते हैं। सैयद मंसूर मियां शुक्रवार को अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अलीगढ़ गए थे।
मंसूर मियां ने बताया कि शनिवार देर रात वह परिवार के साथ लौटे तो घर में चोरी की वारदात की जानकारी हुई। बंद मकान का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए चोर तीन लाख की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब दस लाख का माल समेटकर ले गए।
विज्ञापन
गृहस्वामी ने बताया कि घर में किसी सदस्य के न होने का चोरों ने पूरा फायदा उठाया। कमरे में रखी अलमारी और बेड के बॉक्स आदि को पूरी तरह खंगाल डाला और कीमती सामान ले भागे।
मंसूर मियां ने पुलिस को तहरीर दी है। गंज थाने के प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि चोरी की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।