फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The woman ate poison outside the lover's house over the marriage refusal in rampur

शादी से इनकार पर युवती ने प्रेमी के घर के बाहर जहर खाया, गई जान 

Mon, 15 Mar 2021 10:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, टांडा (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, टांडा (रामपुर) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Mar 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
The woman ate poison outside the lover's house over the marriage refusal in rampur
- फोटो : social media

प्रेमी के शादी करने से इनकार पर युवती उसके घर के बाहर जहर खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में युवती के पिता की संशोधित तहरीर के आधार पर प्रेमी के भाई निवर्तमान प्रधान मुरशद पाशा और उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक टांडा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम संबंध तीन साल पहले धनुपुरा निवासी युवक से था। एक वर्ष पूर्व लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंच गई थी लेकिन उसे प्रेमी के साथ रहने में कामयाबी नहीं मिली। लड़की के पिता ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने कुछ समय बाद साक्ष्य नहीं मिलने की बात कहते हुए इस मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। इसके बाद से युवती अपने गांव ना रहकर रामपुर में अपने रिश्तेदारों का यहां रहती थी। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह युवती फिर से प्रेमी के घर तक पहुंच गई। प्रेमी के के घर के सामने जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुद ही फोन करके पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को पहले सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के पिता ने  टांडा कोतवाली में तहरीर दी कि उनकी पुत्री ग्राम धनुपुरा निवासी युवक से निकाह करना चाह रही थी। उसने अपने भाई निवर्तमान प्रधान के कहने पर उनकी पुत्री से निकाह नहीं किया। इससे कुंठित पुत्री ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रेमी और उसके भाई निवर्तमान प्रधान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। रात में युवती के पिता ने पुलिस को संशोधित तहरीर दी जिसमें आरोप लगाया गया था कि प्रेमी के भाई और उसके परिवार के लोगों ने उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमे को हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया।

एसपी शगुन गौतम ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर के आधार पर पहले दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बाद में संशोधित तहरीर दी गई जिसके आधार पर निवर्तमान प्रधान मुरशद पाशा और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संशोधित एफआईआर में युवती के प्रेमी का नाम नहीं है। 


बंगलुरु में रहता है प्रेमी
नाजिम बंगलुरु में रह कर काम करता है। रविवार को युवती के जहर खाने के वक्त वह गांव में मौजूद नहीं था। माना जा रहा है कि इसीलिए बाद में तहरीर संशोधित की गई और जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed