{"_id":"61afbc977d6cb40fcd5d76e8","slug":"the-issue-of-water-in-canals-raised-in-the-review-meeting-of-development-works-rampur-news-mbd4119048126","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उठा नहरों में पानी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उठा नहरों में पानी का मुद्दा
विज्ञापन
रामपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए।
विकास भवन सभागार में हुई बैठक में सीडीओ गजल भारद्वाज ने मुख्यमंत्री प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। सीडीओ ने अधिशासी अभियंता नहर खंड को निर्देशित किया कि वे ऐसे टेलों की सूची उपलब्ध कराएं जहां अब तक पानी की पहुंच नहीं हो सकी है। साथ ही जनपद की नहरों में कराई जा रही सिल्ट सफाई की स्थिति संबंधी भी रिपोर्ट प्रेषित करें, ताकि सिल्ट सफाई कार्य का अन्य अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण कराते हुए सत्यापन कराया जा सके। उद्यम प्रोत्साहन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोन आधारित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त उद्योग हिमांशु गंगवार को निर्देशित किया कि वे विभिन्न प्रकार की योजनाओं में प्राप्त हो रहे आवेदन पत्रों के सापेक्ष लोन की उपलब्धता सुनिश्चित होने की भी नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते रहें।
उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण के लिए संबंधित तहसील एवं जिला स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर गौ संरक्षण केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहें। पूर्व में समीक्षा के दौरान एडीओ (आईएसबी) स्वार को निर्देश दिए गए थे कि वे जल्द से जल्द स्वार में रिक्त दुकानों के सापेक्ष प्रस्ताव करवा ले परंतु अभी भी स्वार में 09 रिक्त दुकानें प्रदर्शित है। इसके अलावा यह भी निर्देश दिए गए थे कि जो प्रस्ताव 07 जुलाई 2020 के बाद के समूहों को किए गए हैं उन के गठन की अद्यतन स्थिति के बारे में डीसी (एनआरएलएम) को अवगत कराएं परंतु इस संबंध में एडीओ आईएसबी द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर न दिए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव, पीडी पद्मकान्त शुक्ला, जिला वन अधिकारी राजीव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नरेंद्र बल्लभ भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।