{"_id":"6827969feea8326c2b00cea3","slug":"the-body-of-an-old-man-was-found-floating-in-the-pilkhar-river-rampur-news-c-282-1-rmp1021-145657-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पीलाखार नदी में उतराता मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पीलाखार नदी में उतराता मिला बुजुर्ग का शव
Sat, 17 May 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 17 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
केमरी। कस्बे के मोहल्ला चमारान निवासी शामुद्दीन (65) का शव शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पीलाखार नदी में उतराता मिला। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। शुक्रवार को बुजुर्ग को गमगीन माहौल में सुपुर्द -ए -खाक कर दिया गया। वह पीलाखार नदी में पशुओं को नहलाते समय बह गए थे।
कस्बा निवासी शामुद्दीन बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे अपनी भैंस चराने के लिए जंगल गए थे। करीब दो बजे वह भैंस को नहलाने के लिए पीलाखार नदी में ले गए। भैंस को नहलाते समय उनका पैर फिसल गया और वह नदी में बह गए। नदी के पास में ही खेत में काम रहे एक किसान की नजर उन पर पड़ी तो वह उस तरफ भागकर पहुंचे। मगर, तब तक बुजुर्ग पानी में बह गए थे। सूचना पाकर परिजन व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग की तलाश शुरू की, मगर देर रात तक पता नहीं लग सका। इसी दौरान शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बुजुर्ग का शव नदी में उतराता दिखा। परिजनों ने शव को बाहर निकाला। शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --