फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tet exam on 28 november

23 परीक्षा केंद्रों पर 13814 अभ्यर्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
tet exam on 28 november
रामपुर। 28 नवंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता जिलेभर के 23 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार कराई जाएगी। परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बेसिक एजूकेशन बोर्ड द्वारा प्रदेश भर में शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा 28 नवंबर को दो पालियों में होगी। रामपुर जिले में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा में 13814 अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा देंगे। शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। जबकि, दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। प्राथमिक स्तर शिक्षक पात्रता परीक्षा में 8503 और उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा में 5311 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येेक परीक्षा केंद्र की वायस रिकार्डर और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र सोशल डिस्टेंसिग बनाए रखने के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। परीक्षा से एक दिन पहले परीक्षा कक्षों और परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर थर्मल स्केनर और सैनिटाइजर का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed