{"_id":"1843b17cc884569dfb68ac050e6bb128","slug":"tension-between-two-cammunity-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल के नाम दर्ज है विवादित जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल के नाम दर्ज है विवादित जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैंसखाना मोहल्ले में विवादित जमीन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पालिका के रिकार्ड में विवादित जमीन एक समुदाय के धार्मिक स्थल के रूप में दर्ज है। अब प्रशासन ने मोहल्ले के लोगों से उक्त जमीन का रिकार्ड मांगा है। शहर का मोहल्ला सराय गेट स्थित भैंसखाना में एक जमीन का विवाद सामने आया था।
कुछ लोग मोहल्ले की एक जमीन को अपनी संपत्ति बता रहे हैं, जबकि दूसरे पक्ष के लोग इस जमीन को अपना बता रहे हैं। इसको लेकर दोनों समुदायों के लोग सोमवार को आमने-सामने आ गए थे। तनाव को देख यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। अफसरों ने भी मौका मुआयना करते पालिका से रिकार्ड चेक करवाने की बात कही थी।
पालिका की जांच रिपोर्ट प्रशासन को मिल गई है। पालिका के रिकार्ड में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक उक्त विवादित स्थल एक समुदाय का धार्मिक स्थल रहा है। नगर मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल ने बताया कि पालिका का रिकार्ड चेक कराया गया है, उसके मुताबिक उक्त जमीन सरकारी आंकड़ों में धार्मिक स्थल के रूप में दर्ज है।
विज्ञापन
दूसरे समुदाय के लोगों से रिकार्ड मांगा गया है लेकिन अभी तक कोई रिकार्ड नहीं दिया गया है। स्थिति पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है।