फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tension between two cammunity

35 साल से होता है यहां होलिका दहन

Tue, 29 Dec 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 29 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
tension between two cammunity
शहर कोतवाली क्षेत्र के भैंसखाना मोहल्ले के एक समुदाय के लोगों ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट के सामने 36 साल पहले हुए समझौते का रिकार्ड पेश किया। साथ ही दावा किया कि उक्त विवादित स्थल पर 35 साल से होलिका दहन किया जाता रहा है।
विज्ञापन



सिटी मजिस्ट्रेट ने नागरिकों से दो दिन का वक्त मांगते हुए इस विवाद के निस्तारण का भरोसा दिया है। भैंसखाना मोहल्ले में एक जमीन को लेकर विवाद है। एक समुदाय के लोगों ने उक्त जमीन को अपना बताते हुए इस पर हदबंदी कर दी है, जबकि दूसरे समुदाय के लोग इस जमीन को अपना बताते हुए इसे होलिका दहन स्थल बता रहे हैं।
विज्ञापन



इस मुद्दे को लेकर सोमवार को दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए हैं। ये मुद्दा लगातार गर्मा रहा है। मंगलवार को भैंसखाना मोहल्ले के एक समुदाय के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की। सिटी मजिस्ट्रेट के सामने इस जमीन पर 35 साल पहले प्रशासन और मोहल्ले के दो पक्षों के बीच हुए समझौते की प्रति पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस समझौते पर तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के साथ ही कई अन्य लोगों के हस्ताक्षर हैं। 1980 में हुए समझौते की प्रति पेश करते हुए कहा कि उक्त जमीन पर होलिका दहन हो रहा है। उक्त लोग जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने भरोसा दिया कि दो दिन के भीतर इस विवाद को निपटा दिया जाएगा।



इस मौके पर भाजपा नेता जुगेश अरोड़ा कुक्कू, संजय नरुला, विपिन कुमार, कमलेश, ओमवती, मनोज भाटिया, पीयूष चौधरी, नमिता देवी, शुभम शर्मा, जुगनु, देवी लाल, अनीता, जानकी, सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed