{"_id":"5e06453b8ebc3e696a2e9b37","slug":"temperature-reached-4-digree-celcicious-in-friday-night-rampur-news-mbd3342840107","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का, दिन निकली हल्की धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का, दिन निकली हल्की धूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर/मिलक/शाहबाद। सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है, शुक्रवार रात को तापमान लुढ़क कर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया तो वहीं दिन में दोपहर बाद से निकली हल्की धूप से भी लोगों को ठिठुरन और गलन से कोई राहत नहीं मिली। वहीं मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बारिश की भी आशंका जताई है, जिससे मौसम और खराब होगा।
दिसंबर माह में ही सर्दी रिकार्ड तोड़ रही है। लोगों की मानें तो पिछले कई दशकों में दिसंबर माह में इतनी सर्दी कभी नहीं पड़ी। तापमान लगातार लुढ़क रहा है और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठिठुुरन और गलन भी लगातार बढ़ रही है। ठंड ने आम जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली, जिसमें छत पर बैठे रहने पर ठंड से राहत मिली लेकिन, दोपिहया वाहनों या घरों में ठंड से कोई राहत नहीं मिल सकी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो इसके साथ ही 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं भी चलीं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले सप्ताह में बारिश की भी आशंका है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। फिलहाल कोहरे, गलन, ठिठुरन और सर्द हवाओं के बीच लुढ़कते पारे के कारण लोग ठंड से बेहाल हैं।
मिलक में कड़ाके की ठंड के कारण गलन होने के कारण लोगों को गुनगुनी धूप बेअसर रही। नगर और क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के कारण गलन जारी रही। कुछ देर के लिए गुनगुनी धूप निकली थी ,लेकिन ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली। शाम होते ही ठंड के कारण लोग अपने घरों में रहे इससे सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
शाहबाद में शुक्रवार को भी बर्फीली हवाओं से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। गलन के कारण लोग कांपते रहे। लोगों ने ठंड में अलाव और हीटर जलाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास किया।