फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   temperature falls

तीन दिन बाद भी आसमान में बादलों का राज, लुढ़का पारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
temperature falls
रामपुर/मिलक/सैफनी। तीन दिन तक धूप निकलने के बाद एक बार फिर आसमान में बादलों का राज हो गया। सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। इस बीच सर्द हवाएं भी चलीं, जिससे एक बार फिर अधिकतम तापमान12.2और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

तीन दिन तक धूप से लोगों को सर्दी में मामूली राहत मिली। रविवार को पिछले दो सप्ताह का सबसे साफ दिन रहा और पूरे दिन धूप निकली लेकिन, सोमवार से एक बार फिर मौसम में बादल और कोहरे की वापसी हो गई। सुबह के वक्त हाईवे पर कोहरा छाया रहा तो सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। बादलों के कारण ठिठुरन और गलन और बढ़ गई, सुबह के वक्त पाला भी गिरता रहा। बादल और सर्द हवाओं से एक बार फिर आम जनजीवन ठंड की गिरफ्त में आ गया। रात के वक्त ठिठुरन व गलन और भी अधिक बढ़ जा रही है। ठंड के कारण ही प्रशासन ने कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश भी कर दिया है, जिससे बच्चे इस ठंड के सितम से बचे रहें। सोमवार को न्यूनतम पारा एक बार फिर लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि धूप निकलने पर इसमें एक-दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मिलक में नगर और क्षेत्र में सूर्य के दर्शन नहीं हुए। जिस कारण कड़ाके की ठंड केकारण स्कूली बच्चे ठंड से परेशान रहे।इस बीच उनकी छुट्टी मिड-डे मील के बादकर दी गई। वहीं दूसरी ओर लोगों का सर्दी के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। शाम होते ही लोग अपने घरों में कैद हो गए। जिस कारण सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैफनी में सर्दी का सितम जारी रहा ,कड़ाके की ठंड में लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। जिससे बाजार में सन्नाटा दिखाई दिया। आसमान में घनें बादल और शीत लहर से जनजीवन प्रभावित रहा। सोमवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। जिससें मौसम ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि रविवार को धूप निकली थी। जिससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई। लेकिन सोमवार को आसमान में घने बादलों नें सूरज को अपनी ओट में ले लिया।जिससे मौसम में ठिठुरन व गलन बढ़ने से लोग अपने घरों अपनें जरूरी कार्य से ही बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed