फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   teenager drowned in ponds

दोस्तों संग तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत, परिजनों में कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
teenager drowned in ponds
पटवाई (रामपुर)। दोस्तों के साथ पड़ोस के गांव में नहाने गया किशोर तालाब के गहरे पानी में डूब गया। किशोर के डूबने पर दोस्तों ने शोर मचाना शुरू दिया। इस पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। कुछ ग्रामीणों ने तालाब में किशोर की तलाश की। सूचना पर पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए और गोताखोरों को बुलवा लिया। करीब तीन घंटे बाद किशोर को बाहर निकाला गया लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निस्वा निवासी किसान नरोत्तम का बेटा रोहित (13) गांव निवासी अपने दोस्त देवेंद्र पुत्र चंद्रपाल, यशपाल पुत्र ओमप्रकाश, कृष्णपाल पुत्र आनंद स्वरुप और गिरीश पुत्र रामभरोसे के साथ पड़ोस के गांव डोहरिया स्थित एक तालाब में शनिवार सुबह नहाने गया था। नहाने के दौरान रोहित गहरे पानी में नहाने चला गया। गहरे पानी में रोहित के चले जाने के बाद वह डूबने लगा। इस पर उसके साथ मौजूद उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर नजदीक के खेतों पर काम कर रहे किसान तालाब पर पहुंचे लेकिन तब तक रोहित डूब चुका था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में डूबे हुए किशोर के परिजनों को डूबने की सूचना दी। रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना पर थाना प्रभारी कोमल सिंह, हल्का लेखपाल सुमित और कानूनगो नसीर अहमद भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से डूबे हुए किशोर का काफी ढूंढा गया, लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए। इस दौरान प्रशासन ने इसी थाना क्षेत्र के गोहरा हसनपुर गांव के गोताखोरों को बुलवाया। गोताखोरों ने डूबे हुए किशोर का शव तालाब से निकाला। बताया गया कि तालाब नया बना है और उसमें बारिश का पानी ज्यादा होने के कारण मिट्टी फूल गई थी उसी में शव दब गया था। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव निकलने पर परिजनों में चीख़ पुकार मच गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बाद में शव का पंचनामा भरवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed