फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   teen talq

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
teen talq
रामपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पति तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। साथ ही विवाहिता ने जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी इसी थाना क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया था, लेकिन दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दस लाख रुपये और एक बाइक की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ित करते थे। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि घर पर अकेला होने पर उसका जेठ उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद घर आने पर पति को घटना की जानकारी दी तो उसने यकीन नहीं किया। बल्कि पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। विवाहिता के विरोध करने पर उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। वहीं गंज थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed