फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   teen talq for dowery

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
teen talq for dowery
रामपुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पतियों ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। इस मामले में कोतवाली और महिला थानें में दोनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के मछली बाजार निवासी नाजरीन का कहना है। उसकी शादी पास के ही रहने वाले कासिम से हुई थी।जहां शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में ससुराल वालों ने उससे और दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया था। तभी से वह अपने मायके में रह रही है।उसने सुसराल वालों पर मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। आरोप है कि 17 अगस्त की दोपहर को उसका पति कासिम कुछ लोगों के साथ मिलकर उसकी मां के घर पर आया जहां आरोपी पति अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर एकदम चला गया। इसके बाद वह थाने चले गई जहां उसने आरोपी पति पर तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इसके अलावा शाहबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शबनम का विवाह पास के ही रहने वाले एक युवक से हुआ था। शादी के कुछ समय के बाद ससुराल वालों ने उससे और दहेज की मांग कर दी। मांग पूरी नही होने पर उसके साथ मारपीट किया करते थे। दहेज नही मिलने पर कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने उसको पीट दिया था। महिला के पति ने उसको तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था।वह मायके आ गई थी जहां उसने सारा मामला बताया। बाद में वह लोग उसको महिला थाने ले गए।जहां उसने पति पर तीन तलाक और सुसराल वालों पर मारपीट करने के मामले में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed