फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   team will search leprosy patient

क्षय रोगियों को खोजने वाली टीम को सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
team will search leprosy patient
रामपुर। जिले को सब नेशनल सर्टिफिकेट (एसएनसी) के लिए नामित होने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों को ब्लॉक एवं शहरी क्षेत्र में चुने गए वार्ड और गांवों में टीबी रोगियों की पहचान करने के लिए टीमों को रवाना किया गया। टीमों को सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक भारत को टीबी से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार से एक अभियान चलाया जाएगा। अभियान में टीबी के मरीजों को चिह्नित कर उपचार किया जाएगा। शुक्रवार को रोगियों की पहचान करने के लिए बनाई गई टीम को सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्षय रोग अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिले में 15 टीमें बनाई गई है। जो घर-घर जाकर टीबी के लक्षण वाले रोगियों की खोज करेगी और बलगम का नमूना एकत्रित कर निकट के सीबी नॉट और ट्रू नॉट लैब द्वारा जांच कराएगी। जांच में टीबी घोषित होने पर उन रोगियों का तत्काल टीबी का उपचार शुरू किया जाएगा। इसके लिए जिले में भगवंतनगर, दढ़ियाल मुस्तकम, मसवासी, सकतुवा, अलीपुर थाका, सहरिया ज्वाहर,लालूनगला, नीसवी, वगरव्वा, कनकपुर, सराई महेश, अनवा, मुबारकपुर रजपुरा, क्रमचा, वार्ड नंबर 39 और 40 को शामिल किया गया है। इस मौके पर कामरान रहमत, अखलाक, तैयब, धमेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed