फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   team of saint pal won the match

कबड्डी प्रतियोगिता में सेंट पॉल व परतापुर की टीम ने दर्ज की जीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
team of saint pal won the match
रामपुर। रामपुर महोत्सव के तहत शुक्रवार को बालक ओपन वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सेंट पॉल स्कूल और परतापुर की टीम ने जीत दर्ज की जबकि भंवरका और व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल की टीम को प्रतिद्वंदी टीम न आने के कारण वाकओवर दे दिया गया।
विज्ञापन

शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा भारती के प्रांत प्रमुख बलवीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। इसके बाद पहला मुकाबला सेंट पॉल स्कूल और ईस्ट-वेस्ट पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। जिसमें सेंट पॉल की टीम ने 54-16 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल और ग्लोबल स्कूल के बीच खेला जाना था लेकिन, ग्लोबल स्कूल की टीम न आने के कारण व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल की टीम को वाकओवर दे दिया गया। तीसरा मैच भंवरका और स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल की टीम के बीच होना था लेकिन, स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल की टीम के प्रतिभाग न करने पर भंवरका की टीम को वाकओवर दे दिया गया। चौथा मुकाबला परतापुर और सेंट एंथनी स्कूल की टीम के बीच हुआ, जिसमें सेंट एंथनी की टीम ने 74-53 से जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता में महावीर सिंह, रहमाना, ओमलता और जीनत निर्णायक की भूमिका में रहे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed