फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   team of moradabad won the cricket match

मुरादाबाद ने फाइनल में 5 विकेट से रामपुर को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:30 AM IST
सार

शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी में मंडलीय 17 वर्ष बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में मंडल मुरादाबाद के सभी जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया।मुरादाबाद ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन
team of moradabad won the cricket match

विस्तार

रामपुर। शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी में मंडलीय 17 वर्ष बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मंडल मुरादाबाद के सभी जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने किया। पहला मैच अमरोहा एवं मुरादाबाद के बीच हुआ जिसमें मुरादाबाद ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मैच रामपुर और संभल के बीच खेला गया। रामपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। तीसरा मैच मुरादाबाद एवं बिजनौर के बीच हुआ। मुरादाबाद ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच मुरादाबाद एवं रामपुर के बीच हुआ जिसमें मुरादाबाद ने पांच विकेट से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम की। जिला क्रीड़ा अधिकारी गधाधर बारीकि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। राजकीय इंटर कॉलेज काशीपुर के प्रधानाचार्य नफीस अहमद खान, राजकीय इंटर कॉलेज सेेजनी नानकार के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार भास्कर, मंडलीय टीम के चयनकर्ता सलीम यूसुफ जैदी, शमशाद हुसैन, तुषार शर्मा, मनोज, सुहेल, खालिद खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed