फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   team of agra and rampur in final

Rampur News: रामपुर और आगरा के बीच होगा फाइनल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
team of agra and rampur in final
रामपुर। उप्र वेटरन्स चैलेंजर्स क्रिकेट ट्रॉफी का पहला नॉक आउट मैच रामपुर वेटरन्स व प्रेसिडेंट वेटरन्स के बीच खेला गया। रामपुर वेटरन्स टीम के कप्तान डॉ. तनवीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। जिसमें बल्लेबाज रवि चावला ने 42 बॉल मेें 68 रन, हरिओम यादव ने 9 बॉल में 24 रन और हेमराज ने 22 बॉल में 24 रनों का योगदान टीम के लिए दिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 172 रन बनाए। प्रेसिडेंट के बॉलर राहुल कपूर ने 3 ओवर में 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में खेलने के लिए उतरी प्रेसिडेंट वेटरन्स की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाई। उनकी टीम की ओर से बल्लेेबाज अनवर ने 26 बॉल में 44 रन बनाए। रामपुर वेटरन्स ने यह मैच 12 रनों से जीतकर अपने नाम किया। ऑलाराउंड प्रदर्शन के लिए रवि चावला को मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला। इसी के साथ रामपुर वेटरन्स ने फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच आगरा वेटरन्स और बोर्ड एकादश वेटरन्स के बीच हुआ। आगरा ने पहले बल्लेेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। टीम की ओर से जावेद ने 46 बॉल में 57 रन, विनोद ने 25 बॉल में 25 रन का योगदान दिया। बोर्ड एकादश के गेंदबाज संजय पांडेय और चमन सिंह ने 3-3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बोर्ड एकादश की टीम 117 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच जावेद बने। दोनों मैच में पुरस्कार वितरण पूर्व भारतीय खिलाड़ी गोपाल शर्मा, शशिकांत खंडेकर, सनिल शर्मा, दीपक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed