{"_id":"68fe7508025162d326082027","slug":"teacher-suspended-for-removing-kalava-tika-from-students-rampur-news-c-282-1-rmp1027-156574-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: छात्रों का कलावा टीका हटवाने में शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: छात्रों का कलावा टीका हटवाने में शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
रामपुर। पटवाई क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नईम गंज में बच्चों को कलावा-टीका लगाकर स्कूल आने से मना करने मामले में आरोपी शिक्षक प्रेम चंद्र को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।
पटवाई क्षेत्र के नईम गंज गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय के छात्रों ने स्कूल के शिक्षक पर कलावा-टीका लगाकर स्कूल आने से मना करने का आरोप लगाया था। छात्रों ने कहा था कि शिक्षक उन्हें कलावा और टीका हटाने के लिए बार-बार कहते हैं, जिसके बाद स्कूल पहुंचकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए शिक्षक से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा था। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी चमरौआ को जांच सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है, इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
स्कूल में बच्चों काे कलावा-टीका लगाकर आने से मना करने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी चमरौआ से जांच कराई गई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
- कल्पना देवी, बीएसए