फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   task force consituted

बीमारियों की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
task force consituted
रामपुर। बीमारियों की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही संकामक रोगों की रोकथाम व बचाव को लेकर जिला टास्क फॉर्स का गठन किया गया है। इस दौरान चिकित्सा विभाग को जिले में नोडल विभाग के रूप में नामित किया है।
विज्ञापन

चिकित्सा विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय में दस, सीएचसी में पांच बेड डेंगू वार्ड के रूप में बनाए गए है। मलेरिया, डेंगू की जांच के लिए जिला चिकित्सालय व सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जांच किट उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें सात से 16 सितंबर तक घर-घर जाकर ज्वर रोगियों, कोविड के लक्षण वाले रोगियों, क्षय रोग के लक्षण वाले रोगियों, टीकाकरण से छूटे बच्चों तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कोविड टीकाकरण की पहली खुराक न लेने वाले लोगों की सूची बनाकर जांच व टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीलार्वा दवाओं का नियमित छिड़काव कराने के लिए आशाओं को एंटीलार्वा दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा जिला पंचायत राज विभाग को साफ-सफाई, कूड़े का उठान, झाड़ियों की कटाई, जलभराव को हटाया जाना, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। वहीं, विद्यालयों में रोगों की जागरूकता, छात्र-छात्राओं में फैलाने के लिए नोडल अध्यापक नामित किया गया है। सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को साफ-सफाई रखने, नियमित रूप से हाथ धोने, घरों के अन्दर व बाहर जलभराव न होने देने, घरों के अन्दर कूलरों की सफाई, पुराने बर्तन, टायर डब्बे की सफाई, बुखार आने पर तत्काल चिकित्सीय सलाह लेने, शरीर को पूरा ढ़ककर रखने वाले कपड़े पहनने आदि के सम्बन्ध में स्वास्थ्य शिक्षा दी जाएगी। इस दौरान छह सितंबर को विद्यालयों में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों विशेषकर सूकर पालकों को स्वच्छ वातावरण में सूकर पालन हेतु प्रशिक्षण, कृषि व सिंचाई विभाग द्वारा नहरों में जलभराव को रोकने, नहरों की सफाई के निर्देश दिए हैं। समस्त शासकीय कार्यालयों, भवनों, पुलिस थाने, विद्यालय, पीडब्लू के स्टोर के कार्यालयाध्यक्षों तथा प्रभारी अधिकारियों द्वारा भवनों में स्थापित कूलरों,गमलों, भवनों की छतों, एयर कंडीशनरों आदि की नियमित रूप से सफाई कर जलभराव समाप्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed