{"_id":"fdd7920625b4ec8b7d92259d122bce2c","slug":"taking-oath-on-gandhi-samadhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता और अखंडता की खाई कसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता और अखंडता की खाई कसम
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। गांधी समाधि पर नगर विकास मंत्री आजम खां ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने लोगों को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। साथ ही बापू के बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
बापू की जयंती पर बच्चों की कम उपस्थिति पर चिंता जाहिर की। प्रभात फेरी और सद्भावना दौड़ में विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। बापू की जयंती का मुख्य समारोह शुक्रवार सुबह गांधी समाधि पर हुआ। नगर विकास मंत्री आजम खां ने यहां राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए और ध्वजारोहण किया।
उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन के बारे में जानकारी दी। कहा कि रामपुर ही ऐसा शहर है, जहां दिल्ली के बाद बापू की दूसरी समाधि है। गांधी समाधि में बापू की अस्थियां हैं। गांधी समाधि को खूबसूरत बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की किसी दूसरे देश के राष्ट्र अध्यक्ष आएं, तो उन्हें रामपुर की गांधी समाधि जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
उन्होंने गांधी समाधि पर बच्चों की कम उपस्थिति पर चिंता जाहिर की। कहा कि बच्चों का यहां तक न आना ये दर्शाता है कि बच्चे अपने महापुरुषों के बारे में जानते ही नहीं हैं। अभिभावकों को बच्चों को महापुरुषों के बारे में बताना चाहिए। प्रभात फेरी निकालने वाले स्कूली बच्चों के साथ ही दौड़ में विजयी युवकों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसपी साधना गोस्वामी, सीडीओ अमित किशोर के साथ ही विधायक विजय कुमार, सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया।