फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   take serious steps for infectus deases

संचारी रोग नियंत्रण के लिए उठाए जाएं प्रभावी कदम, बचाव के बारे में लोगों को भी करें जागरूक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
take serious steps for infectus deases
रामपुर। जिले में संक्रामक रोगों व कोविड-19 नियंत्रण की कार्यवाही एवं शासन की प्राथमिकताओं, विकास कार्यक्रमों के अनुश्रवण एवं स्थलीय निरीक्षण के लिए आए जिले के नोडल अधिकारी ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को संचारी रोग नियंत्रण एवं बचाव के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील स्वार सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं संचारी रोग नियंत्रण एवं नगर विकास से संबंधित बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक की गई। नोडल अधिकारी द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जनमानस को वर्तमान में संभावित संचारी रोगों से बचाव हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम विकास, नगर विकास, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में साफ-सफाई, जलभराव को रोकना, एंटीलार्वा छिड़काव, झाड़ियों का कटान, ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े का उठान, सरकारी भवनों, स्कूलों तथा कार्यालयों आदि की छतों की सफाई व जलभराव समाप्त करने के निर्देश दिए तथा नोडल अधिकारी द्वारा स्कूल के बच्चों व अन्य व्यक्तियों द्वारा शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़े पहनने के लिए प्रेरित किया। बैठक में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ द्वारा संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कृत कार्यवाही के प्रभावी अनुश्रवण के लिए न्याय पंचायत स्तर पर जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी के रूप में नामित करने के निर्देश जिला मलेरिया अधिकारी को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed