फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tajeen fatma requested for bail in court

राज्यसभा सदस्य तंजीन फात्मा ने जमानत के लिए लगाई अर्जी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
tajeen fatma requested for bail in court
रामपुर। हमसफर रिसोर्ट में बिजली चोरी के आरोप में दर्ज मुकदमे में अग्रिम जमानत के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. तजीन फात्मा ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है। सेशन कोर्ट में उनकी अर्जी पर 16 सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

भाजपा नेता आकाश सक्सेना की शिकायत पर प्रशासन ने पिछले दिनों सपा सांसद आजम खां के हमसफर रिसॉर्ट पर छापेमारी की थी।छापेमारी के वक्त यहां पर चोरी से बिजली चलती हुई मिली थी,जिस पर बिजली विभाग ने बिजली कनेक्शन काटते हुए रिसोर्ट में बिजली चोरी के मामले में सांसद आजम खां की पत्नी एवं राज्यसभा सदस्य डा.तंजीन फात्मा के खिलाफ कोतवाली में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। बिजली विभाग ने इस मामले में उन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी ठोंका था। इस मामले में उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सेशन कोर्ट में डा फात्मा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। सेशन कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed