फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   swimming pool start

दो साल बाद तरणताल शुरु हुआ तो खिले तैराकी के शौकीनों के चेहरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
swimming pool start
रामपुर। करीब दो साल के लंबे अंतराल के बाद तरणताल तैराकी के लिए खोल दिया गया। तरणताल चालू होने से खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे। गर्मी के मौसम में तैराक तरणताल में तैराकी का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले कोरोना संक्रमण शुरु हुआ तो सरकार नें बंदिशे लगा दीं। इसके खेल भी अछूूते नहीं रहे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए स्टेडियम और खेल के मैदान में भी खेल गतिविधियां रोक दी गई थीं। इसी के चलते शहीदे आजम स्पोटर्स स्टेडियम बमनपुरी में बने तरणताल को भी मार्च 2020 को बंद कर दिया गया था। कोरोना संक्रमण होने पर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति लौटने पर शासन ने सभी पाबंदियां हटा दी। पाबंदियां हटते ही शहीदे आजम स्पोटर्स स्टेडियम में बने तरणताल को भी चालू करने की तैयारियां शुरु कर दी थीं। सफाई समेत अन्य तैयारियां पूूरी होने के बाद तरणताल को शुुरु कर दिया। तरणताल शुरु होने से तैराकी के शौकीनों और खिलाड़ियों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

तरणताल शुरू होते ही 35 तैराकों ने अपना पंजीकरण करा दिया। सुबह और शाम को दो बैच बनाकर तरणताल में तैराकी कराई जा रही है। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि एक बैच में 30 से 35 लोग तैराकी कर सकते हैं। सुबह और शाम को बैच बनाकर तैराकी कराई जा रही है। एक बैच के लोग एक घंटे तैराकी कर सकेंगे। तरणताल में तैराकी के लिए 18 वर्ष से ऊपर के लोगों ने 1000 रुपये और 18 वर्ष से कम आयु के तैराकों के लिए 500 रुपये प्रतिमाह फीस देगी होगी। अगर महिलाएं तैराकी के लिए आएंगी तो उनके अलग से बैच बनाकर तैराकी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed