{"_id":"5f3ad7ee8ebc3e3ce36be1a8","slug":"sweeping-in-city-rampur-news-mbd359396046","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की साफ सफाई के प्रति गंभीर नहीं पालिका, ईओ का जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की साफ सफाई के प्रति गंभीर नहीं पालिका, ईओ का जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने रामपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को सफाई व्यवस्था में पालिका की ओर से लापरवाही बरते जाने पर स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
इन दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रभाव निरंतर बढ़ता जा रहा है। हर रोज नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। लिहाजा, साफ-सफाई सैनिटाइजेशन को लेकर सरकार और प्रशासन की ओर से गंभीरता दिखाई जा रही है। इसी के चलते सरकार की ओर से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान विशेष साफ-सफाई अभियान एवं सैनिटाइजेशन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संक्रामक बीमारियों का प्रकोप कम हो सके। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने शहर का भ्रमण किया और साफ-सफाई का जायजा लिया। वह शहर के अलग-अलग हिस्सों में गए, जहां उन्होंने देखा कि साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य वृहद स्तर पर नहीं किया जा रहा है। सिर्फ कुछ चुनिंदा इलाकों में ही कार्य किया जा रहा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। गंदगी की वजह से लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रमण के दौरान नगर पालिका स्तर से निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही पाई गई है, जिस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी को तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं तथा यह भी स्पष्ट किया है कि यदि तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं हुआ, तो अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति कर दी जाएगी।