{"_id":"bc2640481b3b20b003fbb50ffdf090fc","slug":"swar-divede-in-29-sector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 सेक्टरों में बांटा गया स्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 सेक्टरों में बांटा गया स्वार
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में स्वार क्षेत्र में होने वाले मतदान के दौरान किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पूरे क्षेत्र को 29 सेक्टरों और चार जोन में बांट दिया गया है। यहां पर सेक्टर और जोनवार मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है। इन सभी को निर्देश दिया गया है कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए।
किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए आखिरी चरण में अब स्वार की बारी है। इस क्षेत्र में 29 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत के नौ वार्डों के साथ ही बीडीसी के 218 पदों के लिए मतदान होना है।
मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए यूं तो प्रशासन ने अपने स्तर से सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासन को क्षेत्र के 58 मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की आशंका है, जिसको देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से क्षेत्र को 29 सेक्टरों में बांट दिया है। तीन जोन भी बनाए हैं।
विज्ञापन
इन सेक्टर और जोन में मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने आदेश दिए हैं कि चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सभी मजिस्ट्रेट मतदान के दौरान गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किए जाएं।