{"_id":"6ac2a758c1f8df93570ce0bd","slug":"swami-prasad-maurya-suddenly-arrived-at-azam-khans-house-rampur-news-c-282-1-rmp1027-181728-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अचानक आजम खां के घर पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अचानक आजम खां के घर पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य
Mon, 05 Oct 2026 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं अपनी जनता पार्टी (एजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार रात करीब आठ बजे अचानक सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के घर पहुंचे। उन्होंने आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा से मुलाकात कर परिवार का हालचाल जाना। स्वामी प्रसाद मौर्य एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिले थे। इसके बाद रविवार को रामपुर पहुंचने से जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
स्वामी प्रसाद मौर्य के रामपुर पहुंचने की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे आजम खां के घर पहुंचे और डॉ. तजीन फात्मा से मुलाकात की। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।
हालांकि, मुलाकात में किन राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है। माना जा रहा है कि यह मुलाकात आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ी हो सकती है। जौहर यूनिवर्सिटी भी चर्चा का एक मुद्दा हो सकती है।
विज्ञापन
इन दिनों प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ रही है। मौर्य की पार्टी ने इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया है। ऐसे में रामपुर पहुंचकर आजम खां के परिवार से उनकी मुलाकात को सियासी नजरिये से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आजम खां के घर पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा से मुलाकात कर परिवार का हालचाल जाना और विस्तार से बातचीत भी की है।