फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   swami adhokshajanand give a cow to azam khan

स्वामी अधोक्षजानंद ने आजम खां को भेजी गाय

Mon, 26 Oct 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 26 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
swami adhokshajanand give a cow to azam khan
गाय इन दिनों राजनीति का मुद्दा बनी हुई है। सभी राजनीतिक दल गाय को लेकर किसी न किसी तरह से चर्चा में शामिल हैं। इसी बीच गोवर्धनपुरी का शंकराचार्य होने का दावा करने वाले पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां को गाय औरबछिया भेंट की है। गाय मथुरा से रामपुर पहुंच गई है।
विज्ञापन



उसे आजम खां की डेयरी में रखा गया है। स्वामी अधोक्षजानंद की ओर से आजम खां को भेजी गई गाय रविवार रात रामपुर पहुंची। गाय के रामपुर पहुंचने के सूचना के बाद आजम खां उसको देखने पहुंचे। आजम खां ने इसके लिए शंकराचार्य का शुक्रिया अदा किया। आजम खां की डेयरी में कई भैंसें हैं, लेकिन गाय कोई नहीं थी।
विज्ञापन



स्वामी अधोक्षजानंद की ओर से गाय भेजे जाने से ये कमी भी पूरी हो गई। आजम खां ने डेयरी की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों को गाय और बछिया के बेहतर देखभाल के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि स्वामी अधोक्षजानंद ने हमें गाय और बछिया भेंट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि स्वामी अधोक्षजानंद और आजम खां के बीच बहुत ही अच्छे ताल्लुकात हैं। इस साल अप्रैल माह के दौरान आजम खां गोवर्धन गए थे। उन्होंने राधा कुंड परिक्रमा पर स्वामी अधोक्षजानंद की ओर से बनाई जा रही गोशाला और यात्री निवास का शिलान्यास किया था। माना जा रहा है कि स्वामी अधोक्षजानंद ने आजम खां को गाय भेंटकर देश में गाय के मुद्दे पर चल रही राजनीति के सामने उदाहरण पेश करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed