फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   suspension of secretry finished

प्रदेश अध्यक्ष समेत सहकारी समितियों के निलंबित सचिव बहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
suspension of secretry finished
रामपुर। वेतन एवं पदोन्नति की मांग को लेकर हड़ताल पर गए सचिव निलंबित किए गए थे। इन सचिवों को अब हड़ताल खत्म होने के बाद बहाल कर दिया गया है।संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले सचिवों ने वेतन एवं पदोन्नति की मांगों को लेकर हड़ताल कर दी थी। एक नवंबर से शुरू हुई यह हड़ताल 15 नवंबर तक चलनी थी। जिसके तहत समिति के सचिव व कर्मचारी समितियों में ताले डालकर धरने पर बैठ गए थे। ऐसे में समितियों पर न तो धान की खरीद हो पा रही थी और न ही किसानों को फसलों की बोआई के लिए खाद मिल पा रहा था। जिससे किसान परेशान थे। लिहाजा, किसानों की समस्याओं को देखते हुए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक हरेंद्र कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री सुशील कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य एवं जिला महामंत्री राजेन्द्र कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया था। अब हड़ताल खत्म होने के साथ ही समिति सचिवों के कार्य संभालने के बाद चारों को बहाल कर दिया गया है। एआर को-ऑपरेटिव ने अपना तीन नवंबर का आदेश निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed