फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   susant and arrti came first

बालक वर्ग में सुशांत और बालिका वर्ग में आरती ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
susant and arrti came first
रामपुर। शहीदे आजम स्पोर्टस स्टेडियम बमनपुरी में हुई जिला स्तरीय बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दम खम दिखाया। विजयी पहलवानों को नगर मजिस्ट्रेट ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय व जिला प्रशासन के तत्वाधान में बुधवार को जिला स्तरीय बालक- बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 10 भार वर्ग में बालक और पांच भार वर्ग की बालिका पहलवानों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग के 35 किलो भार में ऋतिक प्रथम, सिकंदर द्वितीय तथा अभिषेक तृतीय स्थान पररहे। 46 किलो वर्ग में सुशांत ने पहला, इब्राहिम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 50 किलो वर्ग में ऋषभ दिवाकर प्रथम, रवि दूसरे और प्रवीण तीसरे स्थान पर रहे। 54 किलो वर्ग में रहमान ने पहला, विकास कश्यप ने दूसरा और अंकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 58 किलो वर्ग में हर्ष मलिक पहले, अब्दुल गनी दूसरे और बुरहन तीसरे स्थान पर रहे। 63 किलो वर्ग में रविंद्र ने पहला, नवेद ने दूसरा और मोहन सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 69 किलो वर्ग में चकित पहले, चंद्रवीर दूसरे और रवि तीसरे स्थान पर रहे। 76 किलो वर्ग में अरुण पहले, रफजील दूसरे और रितंसु तीसरे स्थान पर रहे। 84 किलो वर्ग में अमन पहले, मनोज दूसरे ओर हमजा तीसरे स्थान पर रहे। 96 किलो वर्ग में प्रिंस पहले और चंद्रवीर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में हुई कुश्ती में 46 किलो वर्ग में आरती पहले, शगुन दूसरे और मीनू तीसरे स्थान पर रहीं। 53 किलो वर्ग में सुहानी पहले, रचना दूसरे ओर शाहिबा तीसरे स्थान पर रहीं। 60 किलो वर्ग में अंजलि ने पहला, उपासना सैनी ने दूसरा अंशिका स्थान प्राप्त किया। 65 किलो वर्ग में ज्योति ने पहला, टीना ने दूसरा और ज्वाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजयी खिलाड़ियों को नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी विवेक कुमार मौजूद रहे। ऑफिसियल की भूमिका में धर्मवीर भाटी, आनंद राघव, पवन सिसोदिया, शादाब, फहीम कुरेशी, कोमेंद्र सिंह, सुफियान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
राधेश्याम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed