फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Survey of all the Asra houses built in the district will be done

जिले में बने सभी आसरा आवासों का होगा सर्वे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Survey of all the Asra houses built in the district will be done
रामपुर। चपटा कॉलोनी स्थित आसरा कालोनी में छज्जा गिरने से गर्भवती महिला की मौत होने के बाद प्रशासन अब सभी आसरा आवासों की स्थिति का परीक्षण करेगा। इसके लिए टेक्नीकल टीम सर्वे कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। जिसके आधार पर नगर पालिका द्वारा इन आवासों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार 11 सितंबर की रात को चपटा कालोनी स्थित आसरा कॉलोनी में एक मकान का छज्जा गिर गया था। हादसे में एक गर्भवती महिला रुखसार की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य परिजन घायल हो गए थे। हादसे के बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने पालिका, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मौका मुआयना कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता के जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद अब प्रशासन जिले में सभी आसरा आवासों का सर्वे करवाएगा।
विज्ञापन

जिले में रामपुर नगर के साथ ही टांडा व केमरी में भी आसरा आवासों का निर्माण हुआ है। चपटा कॉलोनी में जिस आसरा कॉलोनी में हादसा हुआ उसके निकट अन्य आसरा आवास भी जर्जर हाल में हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि अब जिले के सभी आसरा आवासों का सर्वे कराकर उनकी भौतिक स्थिति की रिपोर्ट मांगी गई है। सर्वे का काम टेक्नीकल टीम करेगी और आवासों की स्थिति से अवगत कराएगी। इसके बाद रामपुर नगर में बनी आसरा कॉलोनी के आवासों की मरम्मत वित्तीय व्यवस्था करवाकर पालिका द्वारा करवाई जाएगी। जिससे अन्य स्थानों पर ऐसे हादसों की आशंका न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों को मिलेगा चार लाख रुपये का मुआवजा
रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि चपटा कॉलोनी स्थित आसरा कॉलोनी में हुए हादसे के पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीड़ित परिजनों को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए पीड़ित परिजनों की बैंक डिटेल ली जा रही है। इसके बाद शासन से मंजूरी मिलने के बाद आर्थिक सहायता की धनराशि बैंक खाते में भेजी जाएगी।
कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन भी दर्ज करा सकता है केस
रामपुर। आसरा कालोनी में आवास का छज्जा गिरने से हुए हादसे में एक गर्भवती की मौत के बाद परिजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। मामले में प्रशासन भी रिपोर्ट दर्ज करा सकता है, इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा गठित की गई जांच कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

गंज थाना क्षेत्र में आसरा कालोनी के आवास का छज्जा गिरने से गर्भवती महिला रुखसार की मौत हो गई थी। मामले में रुखसार के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस हादसे की जांच जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम भी कर रही है। जो कि संभवत: एक-दो दिन में अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप देगी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट एक-दो दिन में मिल जाएगी। रिपोर्ट में निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी की बात सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। कहा कि इस मामले में पहले से दर्ज रिपोर्ट में ही कमेटी की जांच रिपोर्ट के बिन्दुओं के आधार पर प्रशासन द्वारा भी रिपोर्ट को शामिल कराया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed