फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sub inspector injured in accident

बाइक सवार दरोगा को टैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
sub inspector injured in accident
रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए ड्यूटी पर जा रहे एक बाइक सवार दरोगा को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र के पट्टी चौदरान गांव निवासी धर्म सिंह मिलकखानम थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में ड्यूटी के लिए रवाना होने वाले फोर्स में शामिल होने के लिए बाइक से पुलिस लाइन जा रहे थे। रास्ते में अजीमनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की बाजार के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में धर्म सिंह सड़क पर ही गिर गए और लहूलुहान हो गए। इस बीच चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल दरोगा धर्म सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत नाजुक देखते हुए उपनिरीक्षक को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। वहीं, अजीमनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक फरार हो गया है। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि गुरुवार को रामपुर से विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस फोर्स अन्य जनपद के लिए रवाना किया था। इस दौरान दरोगा धर्म सिंह रवानगी के लिए बाइक से पुलिस लाइन आ रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें उपनिरीक्षक के सिर में चोट आई है। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। मुरादाबाद के अस्पताल के चिकित्सकों से बेहतर उपचार के लिए बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed