{"_id":"0e54f390d70e52999202b7ace9ea7284","slug":"students-get-honour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं से उच्च शिक्षा में सफलता पाने के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं से उच्च शिक्षा में सफलता पाने के लिए प्रेरित किया
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से दलित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह
विज्ञापन
का आयोजन किया गया। इस दौरान 42 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
गया। साथ ही छात्र-छात्राओं से उच्च शिक्षा में भी इसी लगन से कामयाबी
हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
भावाधस की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शोभायात्रा और दलित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया था। इस पर मंगलवार को शोभायात्रा का आयोजन किया गया तो बुधवार को संगठन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कोसी मार्ग स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में हुए सम्मान समारोह की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद कार्यक्रम में हाईस्कूल के 25 और इंटरमीडिएट के 17 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस दौरान भावाधस प्रमुख भीम अनार्य ने कहा कि समाज के लोगों को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देना होगा। शिक्षित समाज ही तरक्की की राह पर चल सकता है। इस दौरान शंकर बब्लू, लववीर, रामगोपाल कठेरिया, राकेश सिंधवासी, सुनील, दिनेश, कलम द्रविड़, ओमेंद्र चौहान, पवन अनार्य, आदित्य सेठ, नितिन, विवेक, शिव, शरद रहे।