फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   studentd known about animal treatment

छात्र-छात्राओं को पशु चिकित्सा के बारे में दी जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
studentd known about animal treatment
रामपुुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब रामपुर द्वारा वैज्ञानिक शोध प्रयोगशाला का भ्रमण व अध्ययन कार्यक्रम का आयोजन भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली में किया गया। जिसमें रामपुर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भ्रमण के लिए गए छात्र-छात्राओं की बस को मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज और जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में पहुंचे विद्यार्थियों का प्रयोगशालाओं में भ्रमण कराकर मार्गदर्शन किया। वहां तैनात पशु चिकित्सकों ने पशु चिकित्सा में चल रहे शोध की तकनीक के बारे में बताया। जानवरों के लिए तैयार किए गए विभिन्न टीको व दवाइयों, संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए प्रयोग किए जाने वाली दवाइयों के बारे में विस्तार से समझाया। भ्रमण में गए विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।चयनित प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान में स्थापित म्यूजियम व शोध प्रयोगशालाओं का बारीकी से अध्ययन किया। जिला समन्वयक सोमपाल सिंह, दीपक गुप्ता, कल्पना सिंह, प्रगति गोयल, नीरज गंगवार, निशांत सिंह, अरविन्द कुमार, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed