फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   student injured from chineese majha

चीनी मांझे की चपेट में आकर छात्र की गर्दन कटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
student injured from chineese majha
रामपुर। नैनीताल हाईवे पर एक बाइक पर सवार होकर पेट्रोलपंप पर बाइक में तेल भरवाने जा रहा एक युवक चीनी मांझे की चपेट में आने से घायल हो गया। लोगों की मदद से युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके गले में पांच टांके आए हैं।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के झंडा निवासी फहद मियां बाइक से सिविल लाइंस स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने जा रहा था। इस दौरान शुक्रवार शाम नैनीताल हाइवे पर अचानक उनकी गर्दन में चीनी मांझा फंस गया। इससे पहले वह बाइक रोक पाता कि मांझे की वजह से उनकी गर्दन कट गई। वह बाइक समेत गिर गए। हादसे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गर्दन में पांच टांके लगाए। फिलहाल, युवक की हालत ठीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed