फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Student drowned in country first Amrit Sarovar in patwai of Rampur

Rampur: देश के पहले अमृत सरोवर में छात्र डूबा, स्कूल स्टाफ के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज, तीन शिक्षक निलंबित

Wed, 31 Aug 2022 09:51 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद, रामपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 31 Aug 2022 09:51 PM IST
सार

एक परिषदीय स्कूल के शिक्षक छात्रों को तैराकी प्रतियोगिता के लिए अमृत सरोवर ले गए थे। अमृत सरोवर में कई छात्रों ने तैराकी की और इसके बाद सभी छात्र स्कूल चले गए। लेकिन, कक्षा सात का छात्र जुनैद नहीं पहुंचा। परिजनों ने शिक्षकों से पूछा तो उन्होंने कहा कि आसपास होगा।

विज्ञापन
Student drowned in country first Amrit Sarovar in patwai of Rampur
अमृत सरोवर में डूबने से छात्र की मौत के बाद लगी भीड़ और इनसेट में मृतक जुनैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटवाई स्थित देश के पहले अमृत सरोवर में परिषदीय स्कूल के एक छात्र की डूबकर मौत हो गईं। छात्र की मौत को लेकर परिजनों ने शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते उनका घेराव किया और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में स्कूल में तैनात आठ कर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बीएसए ने भी एबीएसए को विभागीय कार्रवाई के लिए जांच के आदेश देते हुए तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


देश के पहले अमृत सरोवर की तारीफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम मन की बात में की थी। इसका उद्घाटन तत्कालीन केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मई माह में किया था। इसके बाद सरोवर को जनता के लिए खोल दिया गया था। हालांकि प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश थे कि कोई भी अमृत सरोवर में नहाता पाया जाता है, तो उस पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार को पटवाई के कंपोजिट विद्यालय का स्टाफ छात्रों को अमृत सरोवर घुमाने ले गए थे। इसके बाद सभी छात्र अपने-अपने घर पहुंच गए लेकिन, कक्षा सात का छात्र जुनैद आलम (12) पुत्र इरशाद अली घर नहीं पहुंचा। छात्र के घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग परेशान हुए। परिवार के सभी लोग स्कूल पहुंचे और शिक्षकों से छात्र के घर न पहुंचने की बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर शिक्षकों द्वारा परिजनों को बताया गया कि सभी बच्चे अमृत सरोवर से वापस आ गए हैं। छात्र आसपास होगा ढूंढ लिया जाए। छात्र के न मिलने पर मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस ने गोताखोर की मदद से छात्र को अमृत सरोवर के पानी में से ढूंढवाया तो जुनैद पानी में डूबा हुआ मिला। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। छात्र की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर शिक्षकों का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा पंचनामा भरने के बाद छात्र के शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भिजवाया।

इस मामले में जुनैद आलम के पिता इरशाद अली की तहरीर पर पुलिस ने कंपोजिट विद्यालय पटवाई के सहायक अध्यापक आनंद प्रकाश गुप्ता, सरोज सक्सेना, हर्षिता गुप्ता, जोशना सक्सेना, शगुन लोधी, कपिल सक्सेना, गरिमा ढेला और कविता सक्सेना के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-ए (गैर इरादतन हत्या) के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं बीएसए कल्पना सिंह ने एबीएसए की रिपोर्ट के आधार पर तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

तैराकी प्रतियोगिता के लगाए आरोप

छात्र जुनैद आलम की अमृत सरोवर में डूबकर मौत के मामले में ये बात भी सामने आई है कि स्कूल स्टाफ द्वारा अमृत सरोवर में तैराकी प्रतियोगिता कराई गई थी। खंड शिक्षाधिकारी पीएल सिंह ने भी इस बात को अपनी प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आने के बारे में कहा है। ग्राम प्रधान नसीम बानो का भी कहना है कि उन्हें जानकारी मिली थी कि तैराकी प्रतियोगिता कराई गई है। उनका कहना है कि सरोवर के पास साफ-साफ लिखा है कि इसमें नहाना या तैरना मना है। बिना किसी जानकारी के सरोवर में बच्चों की तैराकी प्रतियोगिता कराई गई है, ऐसा पता चला है।

परिषदीय स्कूलों के शिक्षक स्वयं ही विद्यालय के स्तर पर प्रतियोगिता करा रहे थे। विभाग या मेरी ओर से कोई भी प्रतियोगिता कराने का निर्देश नहीं था। अमृत सरोवर में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई है। मौके पर पहुंच कर रिपोर्ट तैयार कर बीएसए को भेजी दी गई है।
- पीएल सिंह, खंड शिक्षाधिकारी शाहबाद

खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- कल्पना सिंह, बीएसए रामपुर

- छात्र के परिजनों की ओर से तहरीर थोड़ी देर से दी गई थी। तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
- अतुल पांडे, सीओ मिलक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed