फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   strike of nhm workers

मांगों के निस्तारण को शुक्रवार को भी सीएमओ कार्यालय पर गरजे संविदा कर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
strike of nhm workers
रामपुर। सात सूत्री मांगों के निस्तारण को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में तैनात संविदा कर्मियों ने शुक्रवार को भी हड़ताल कर सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने मांगों का निस्तारण न होने पर आगे भी धरना-प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है। वहीं हड़ताल में संविदा एएनएम के शामिल होने से टीकाकरण भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मी सीएमओ कार्यालय पर एकत्र हुए। इस दौरान डा. योगेश यादव ने कहा कि लंबे समय से संविदा कर्मी अपनी सात मांगों के निस्तारण का मुद्दा उठा रहे हैं लेकिन, सरकार ने अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। जिससे कर्मियों की समस्याएं हल हो सकें। चंद्रपाल ने कहा कि कर्मी अपनी जायज मांगों के निस्तारण का मुद्दा उठा रहे हैं, सरकार को संविदा कर्मियों की परेशानी समझते हुए समस्याओं का निसतारण करना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मियों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात संविदा कर्मियों को नियमित करने, 7वें वेतन आयोग का लाभ देने, कर्मियों के लिए वेतन पॉलिसी निर्धारित करने, रिक्त पदों पर गैर जनपदों में स्थानांतरण करने, आउटसोर्स प्रक्रिया को समाप्त करने समेत कुल सात मांगों को दोहराया और कहा कि जब तक कर्मियों की मांगों का निस्तारण नहीं होता विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मोहम्मद उवैस, मोहम्मद याकूब, डॉ. वीके शर्मा, डॉ. खाबर खान, प्रीति चौधरी, दानिश हुसैन, हिमांशु, विजेंद्र आर्य, नंदन शर्मा, लता गंगवार, रेहान खान, रहमान, अजीम, मेघा गुप्ता, अमित कश्यप, अनादिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed