फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   strike of health workers

संविदा कर्मियों की हड़ताल ने 192 बूथों पर थामा टीकाकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
strike of health workers
रामपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मियों की सात सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल ने शुक्रवार को भी बड़े पैमाने पर कोरोनारोधी टीकाकरण को प्रभावित किया। विभाग ने हड़ताल से पहले शुक्रवार को 300 बूथों पर टीकाकरण का प्लान बनाया था लेकिन, संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को 108 बूथों पर ही टीकाकरण हो सका।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मियों की हड़ताल में करीब सवा दो सौ संविदा एएनएम भी शामिल हैं। जो कि जिले में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में कार्य कर रही थीं। अब ये एएनएम हड़ताल में शामिल हो गई हैं, जिस कारण सभी केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को जिले में 300 बूथों पर टीकाकरण प्रस्तावित था लेकिन, 108 केंद्रों पर ही टीकाकरण हो सका। संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को 192 बूथों पर टीकाकरण नहीं हो सका। हालांकि विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि टीकाकरण में शामिल संविदा कर्मी विरोध प्रदर्शन में शामिल न हों और टीकाकरण में सहयोग करें लेकिन, अभी तक बात बन नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed