{"_id":"57d30dfd4f1c1bbb61317c27","slug":"strike-of-collectorate-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट के दफ्तरों में ठोंके ताले, दिन भर हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट के दफ्तरों में ठोंके ताले, दिन भर हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 10 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को धरने पर बेठे कलेक्ट्रेट कर्मी ओर बंद पड़े कार्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कर्मी भी गरजे। कर्मचारियों ने दफ्तरों में ताले लगाकर प्रदर्शन कर धरना दिया।
मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को संघ से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल शुरू की। कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के सभी दफ्तरों में तालाबंद कर दी और फिर वे कलेक्ट्रेट में ही धरने पर बैठ गए।
इस दौरान कर्मचारियों ने एक सुर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष लियाकत अली ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को उठाया। उन्होंने कलेक्ट्रेट के जिला सचिवालय और कर्मचारियों को प्रमोशन देने की मांग की। जिला मंत्री पवन सक्सेना ने बताया कि 21 सितंबर को कर्मचारी राजस्व परिषद के सामने प्रदर्शन करेंगे।
अंकुर सक्सेना, बहाव जमीर, असद रिजवी, छत्रपाल सिंह, नितिन राज सक्सेना, धर्मेंद्र मोहन सक्सेना, नवनीत शर्मा, लता लखेड़ा, आसिफ खां, विनय कांबोज, नरेंद्र कुमार, नीरज सिंह, अनूप शर्मा रहे।