{"_id":"5c34efb4bdec225727279af2","slug":"strike-in-banks-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बैंकों में लटके रहे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बैंकों में लटके रहे ताले
Wed, 09 Jan 2019 12:15 AM IST
vijendra pratap
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Published by: vijendra pratap
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन से जुड़े बैंक कर्मी। अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेड यूनियन के आह्वान पर किसानों एवं मजदूरों के हक के लिए बैंकों की हड़ताल रही। जिसमें पंजाब नेलशनल बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स समेत कई बैंकों की शाखाएं दिनभर बंद रहीं। इससे करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित रहा। ग्राहकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मी सिविल लाइंस स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा पर एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। इस मौके पर जिला मंत्री एमके चौहान ने कहा कि सरकार की ओर से सख्त कानून बनाए जा रहे हैं, जिसके बाद कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। बैंकिंग सिस्टम को निजीकरण की ओर से बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए प्रतिकूल संशोधन किए जा रहे हैं, जो सीधे सीधे बैंक कर्मियों को नुकसान पहुंचाने वाले हैं।
जिलाध्यक्ष जगमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ती जा रही है, जिससे युवा हताश एवं निराश हैं। उन्होंने खाली पदों को भरने की मांग की। साथ ही किसानों एवं मजदूरों के हितों का संरक्षण करने की अपील की। इस मौके पर कैलाश चन्द्र, अशोक अग्रवाल, यूसी शर्मा, दीपक कुमार, वीएस राणा, राजेश मलिक, अभिनव रस्तोगी, राहुल अग्रवाल, सुन्दर लाल, संजय वर्मा आदि उपस्थित रहे। सैदनगर, बिलासपुर, स्वार, टांडा, शाहबाद, मिलक के भी बैंक बंद रहे।
विज्ञापन
वहीं, बैंकों की हड़ताल की वजह से करीब पचास करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। उधर, बीमा कर्मचारी संघ ने हड़ताल का समर्थन किया। इसको लेकर आवास विकास स्थित शाखा कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। उनका कहना था कि देश में मजदूर विरोधी नीतियां तेजी से बढ़ती जा रही हैं। सरकार तमाम योजनाएं चला रही है, लेकिन इन योजनाओं में मैनपावर की कोई बात नहीं होती। निगम का पैसा भी बेकार निजी कंपनियों में लगाया जा रहा है। इस मौके पर भगवान दास, हरि सिंह, राकेश कुमार, राजीव कुमार, कर्मवीर सिंह, इशरत अली, बलजीत, श्रीकांत झा आदि उपस्थित रहे।