फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   streets were flooded and youth was seen driving a boat during rampur rain

Rampur Rain: तेज बारिश में तालाब बना रामपुर, घरों में घुसा पानी; नाव पर निकला युवक

Thu, 06 Jul 2023 02:21 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Jul 2023 02:21 PM IST
सार

रामपुर में बारिश की वजह से गलियों में पानी भर गया। जलभराव के बीच एक युवक नाव चलाते हुए नजर आ रहा है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।

विज्ञापन
streets were flooded and youth was seen driving a boat during rampur rain
रामपुर में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार की रात से जारी भारी बारिश के कारण शहर में कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। रामपुर शहर में सिविल लाइंस, आवास विकास, ज्वालानगर, शाहबाद गेट, पहाड़ी गेट और बिलासपुर गेट की तरफ गलियों में पानी भर गया। गलियों में भरा पानी लोगों के घरों में जा पहुंचा। इससे लोगों को परेशानी हुई। 

विज्ञापन


बारिश की वजह से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के बीच एक गली में हुए जलभराव के बीच एक युवक नाव चलाते हुए जा रहा है। नाव चलाते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो बिलासपुर गेट इलाके का बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में बेसिक विद्यालयों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। सैदनगर इलाके में बारिश की वजह से जर्जर दीवार ढह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed