{"_id":"6165eaac8ebc3e4267715a80","slug":"statues-of-handicraftsmen-and-freedom-fighters-will-be-seen-in-hunar-haat-rampur-news-mbd4059663114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुनरहाट में झलकेंगी हस्तशिल्पियों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुनरहाट में झलकेंगी हस्तशिल्पियों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं
विज्ञापन
रामपुर। हुनरहाट में हस्तशिल्पियों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं भी नजर आएंगी, जो देश की उन्नति में हस्तशिल्पियों के योगदान एवं आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का बखान करेंगी। इलाहाबाद के कलाकार इन प्रतिमाओं को तैयार करने में जुटे हैं। इसके साथ ही हुनरहाट में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभक्ति गीतों की भी गूंज रहेगी।
सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में देश की आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न विभागों की ओर से अलग अलग कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार हुनरहाट में भी इसकी झलक नजर आएगी। लिहाजा, नुमाइश मैदान पर आयोजित इस कार्यक्रम में देश के स्वतंत्रता सेनानियों और हस्तशिल्पियों की प्रतिमाएं भी नजर आएंगी। इसके लिए इलाहाबाद के कलाकारों को रामपुर बुलाया गया है। इसमें आशीष कुमार की देखरेख में पांच कलाकार प्रतिमाएं बनाने में जुटे हैं।
आशीष कुमार बताते हैं कि मेरा गांव मेरा देश के साथ ही हुनरहाट के पंडाल के सामने एक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें देश का ग्रामीण परिवेश, आजादी के नायक स्वतंत्रता सेनानी एवं हस्तशिल्पियों की प्रतिमाएं शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों में भगत सिंह, रोशन सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां की प्रतिमाएं तैयार की गई हैं, जबकि हस्तशिल्पियों में देश के पुरातन कामकाज को शामिल किया गया है। इसमें लोहार, किसान, ओखली कूटती हुई महिला, मक्खन निकालती महिला के साथ बच्चा, कुम्हार, दो बढ़ई आरी से लकड़ी काटते हुए नजर आएंगे। साथ ही हुनरहाट में देशभक्ति गीतों की भी गूंज रहेगी।
विज्ञापन
हुनरहाट में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ ही हस्तशिल्पियों की प्रतिमाएं भी बनाई जा रही हैं, जिसकी अलग से प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इलाहाबाद के कलाकार प्रतिमाएं स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अन्य गतिविधियां एवं देशभक्ति गीतों की गूंज रहेगी।
- गजल भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी, रामपुर