{"_id":"62fbdd5ef954c4618226186f","slug":"state-minister-baldev-aulakh-told-rampur-news-mbd4379637120","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की आन, बान और शान है तिरंगा : बलदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की आन, बान और शान है तिरंगा : बलदेव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गांधी समाधि पर स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। देशभक्ति नारों के साथ ही छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर गांधी समाधि पहुंचे। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। जिसमें देशभक्ति गीत और क्रांतिकारियों के बलिदान को याद किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके लिए असंख्य क्रांतिकारियों ने त्याग और बलिदान दिया।
स्वतंत्रता दिवस गांधी समाधि परिसर में धूमधाम और उत्साहजनक माहौल में भव्यरूप से मनाया गया। मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, पैक्सफेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला और मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात्, सभी ने गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि यह तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान में असंख्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने कुर्बानियां दी हैं। सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि गांधी समाधि पर जो नजारा है, वह पहले कभी इतना उत्साहजनक नहीं हुआ है और यह उत्साह पूरे देश में है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। जिनमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बेहद मनमोहक तरीके से अपनी प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद देश की सीमा की सुरक्षा के दौरान अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
ओपन पुरुष एवं महिला वर्ग की क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें 134 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पांच किलोमीटर ओपन पुरुष वर्ग में विजेताओं में प्रथम स्थान कपिल कुमार, द्वितीय मुकेश सैनी, तृतीय धर्मेंद्र, महिला वर्ग में प्रथम स्थान ज्वाला देवी, द्वितीय दीपा, तृतीय आयुषी ने हासिल किया। राज्यमंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहीं, डीएम ने रजा लाइब्रेरी में भी ध्वजारोहण किया। जहां उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाइब्रेरी में लगाई गई प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया और बेहतर कार्य करने का संकल्प दिलाया। वहीं, डीएम किला मैदान में आयोजित मॉर्निंग वॉकर्स एसोसिएशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में औचक रूप से पहुंचे। उन्होंने सींगनखेड़ा स्थित अमृत सरोवर के तट पर पहुंचकर ध्वजारोहण किया तथा ग्रामीणों जनों को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भव्य आयोजनों और इसके महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने गांव के विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही जिला सहकारी बैंक में चेयरमैन देवकरन गंगवार, दि न्यू अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में मुख्य प्रवर्तक राजेंद्र स्वरूप भटनागर ने ध्वजारोहण किया।