फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sports stediam inter in final

स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम फाइनल में

Sun, 27 Dec 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 27 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
sports stediam inter in final
शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय बालक हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें सात टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। रविवार को प्रतियोगिता में चार मैच खेले गए। दो जीत दर्ज कर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का उद्घाटन सचिव उत्तर प्रदेश हॉकी लईक अहमद खां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच सनवे स्कूल और सेंट पॉल स्कूल के बीच खेला गया। सनवे स्कूल की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच सनवे स्कूल और न्यू अरबन जूनियर हाईस्कूल की टीम के बीच हुआ।
विज्ञापन



इरशाद और आकिब के दो-दो गाले की बदौलत सनवे ने 5-0 से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी और व्हाइटहॉल पब्लिक स्कूल की टीम के बीच मुकाबला हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 5-0 से जीत दर्ज की। स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से अजय ने दो और अजीत, रोहित व करन ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौथा मैच फिजीकल कालेज और स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स स्टेेडियम ने फिजीकल कालेज की टीम को 5-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में अजीत ने चार गोल किए। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार 29 दिसंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed